Jubin Nautiyal song: आते ही छाया जुबिन नौटियाल का गाना 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा', मिले एक करोड़ व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2020, 09:45 PM IST

Jubin Nautiyal New Romantic Song: जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग में करण मेहरा और इहाना ढिल्लन पहली बार एक साथ नजर आए है।

Jubin Nautiyal New Song:  हिंदी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' रिलीज हो चुका है। जुबिन नौटियाल की इस रोमांटिक सॉन्ग ने लोगों का दिल छू लिया है। 

आपको बता दें कि इस सॉन्ग में करण मेहरा अपने गुरु से मिलने के लिए बहुत दिनों के बाद उनके घर जाते हैं जहां उनकी मुलाकात उनकी पुरानी प्रेमिका से होती है। जो अब उनके गुरु की बहु बन चुकी है। उसे देख कर करण मेहरा को अपनी पुरानी प्रेम कहानी याद आ जाती है। 

करण मेहरा अपनी पुरानी प्रेमिका को उनके पति के साथ देख कर बहुत ही दुखी हो जाते हैं और अंत में वहां से फिर वह चले जाते है। इस सॉन्ग इहाना ढिल्लन पिंक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। 

इस रोमांटिक गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है और लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखा है। यहां आप सुन सकते है रोमांटिक आवाज में जुबिन नौटियाल का गाया हुआ नया सॉन्ग 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा'।

End of Article