दूसरी बार दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं Samantha Ruth Prabhu, इस इंसान के कहने पर दोबारा घर बसाएंगी एक्ट्रेस?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 05:27 PM IST

Samantha Ruth Prabhu To Get Married Again: कहा जा रहा है कि साउथ की जानी-मानी अदाकारा समांथा प्रभु नागा चैतन्य से तलाक के बाद दूसरी शादी के बारे में सोच रही हैं। खबरों के अनुसार, एक खास इंसान की सलाह पर अदाकारा ने आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

दूसरी बार दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं Samantha Ruth Prabhu, इस इंसान के कहने पर दोबारा घर बसाएंगी एक्ट्रेस?

Samantha Ruth Prabhu Getting Married For The Second Time: द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज में बेहतरीन काम करने के बाद हर जगह समांथा प्रभु छा गई थीं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज में भी उनकी शानदार एक्टिंग ने करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपने काम के साथ अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। जब समांथा और नागा चैतन्य ने तलाक लेने का ऐलान किया था तब लोगों ने खूब सवाल उठाए थे। जिसके बाद से अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहने लगी थीं। तलाक लेने के बाद यह दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि अदाकारा तलाक के बाद दूसरी शादी करने की सोच रही हैं। 

तेलुगु पब्लिकेशन Cine Josh की एक खबर के अनुसार, एक खास इंसान की सलाह पर अदाकारा अब दूसरी शादी करने के बारे में सोच-विचार कर रही हैं। यह इंसान कोई और नहीं बल्कि उनके गुरु सद्गुरु जगदीश वासुदेव हैं। फिलहाल इस खबर को लेकर अदाकारा की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। समांथा से तलाक लेने के बाद यह अफवाहें उड़ रही थीं कि नागा चैतन्य अब एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। 

समांथा और नागा चैतन्य की मुलाकात तेलुगू रोमांटिक ड्रामा Ye Maaya Chesave के सेट पर 2010 में हुई थी। जिसके बाद इन दोनों सितारों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। फिर 2017 में इन्होंने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान सगाई कर ली थी और गोवा में भव्य समारोह के दौरान दोनों ने शादी की थी। लेकिन शादी के 4 साल बाद इन्होंने तलाक ले लिया था। फिलहाल यह देखना सच में बेहद दिलचस्प होगा कि क्या समांथा दूसरी शादी करने जा रही हैं या नहीं।

End of Article