Jacqueline Fernandez Birthday Celebratio: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं (Jacqueline Fernandez Birthday)। इस साल अदाकारा ने बेहद खास अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरह ग्रैंड पार्टी रखने की जगह एक्ट्रेस ने बेहद यूनिक तरीके से अपना जन्मदिन मनाया (Jacqueline Fernandez Birthday Celebration)। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Jacqueline Fernandez Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जैकलीन ने जो वीडियो शेयर किया है (Jacqueline Fernandez Video) उसमें वह अपना क्वालिटी टाइम गाय के साथ बिता रही हैं (Jacqueline Fernandez Celebrated Her Birthday With Cows)। इस वीडियो में देखा गया कि जैकलीन ने लैवेंडर और व्हाइट कलर का एक कुर्ता पहना है जिसमें वह बेहद सिंपल लेकिन बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं (Jacqueline Fernandez Birthday Look)। अदाकारा ने अपने कुर्ते को पलाजो पैंट के साथ पेयर किया है। इसके साथ हैवी मेकअप करने की जगह उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है। यह वीडियो शेयर करने के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा 'मेरे जन्मदिन पर समय बिताने के लिए सबसे अच्छी जगह, एक और साल देखने के लिए बहुत धन्य महसूस कर रही हूं, खुशी भरे यह और आने वाले लम्हों के लिए चीयर्स। जो भी मेरी जर्नी का हिस्सा हैं उन्हें धन्यवाद।'
जैसे ही जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर (Jacqueline Fernandez Instagram Video) किया वैसे ही यह वायरल हो गया। यह वीडियो देखने के बाद हर कोई अदाकारा की तारीफ कर रहा है। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए अदाकारा को जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक की तारीफ की। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने जैकलीन की सादगी की तारीफ की।

