Bhaag Milkha Bhaag: एक साल तक नहीं पी शराब, पार्टियों से रहे दूर, ऐसे मिल्खा सिंह बने थे फरहान अख्तर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2021, 06:51 PM IST

Farhan Akhtar Transformation to Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन के बाद फिल्म भाग मिल्खा भाग को फैंस याद कर रहे हैं। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के लिए फरहान अख्तर ने कड़ी मेहनत की थी।

Bhaag Milkha Bhaag: एक साल तक नहीं पी शराब, पार्टियों से रहे दूर, ऐसे मिल्खा सिंह बने थे फरहान अख्तर

मुंबई. फ्लाइंग सिख यानी मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोविड के कारण निधन हो गया है। साल 2012 में आई मिल्खा सिंह की बायोपिक भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर लीड रोल में थे। दिवंगत एथलीट के किरदार में खुद को ढालने के लिए फरहान अख्तर ने कड़ी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया था। 

फरहान अख्तर के ट्रेनर समीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फरहान ने 13 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान उन्होंने छह महीने तक शराब को हाथ भी नहीं लगाया था। यही नहीं, उन्होंने रोटी, चावल और ब्रेड को भी हाथ नहीं लगाया। समीर के मुताबिक फरहान अख्तर रोजाना छह घंटे की कड़ी ट्रेनिंग करते थे। वह इस दौरान पार्टी से भी दूर रहते थे। वह रात ठीक 10 बजे सो जाते थे और सुबह 5 बजे तक उठ जाते थे। 

Why Farhan Akhtar won't keep his Bhaag Milkha Bhaag body

घटाया था 15 किलो वजन
फरहान अख्तर फिल्म की शुरुआत में 66 किलो के थे। एक्टर ने पहले अपना वजन बढ़ाया और इसके बाद 15 किलो तक वजन घटाया था। उनका वजन करीब 75 किलो तक आ गया था। वह हर 15 दिन में अपना वर्कआउट बदला करते थे।  फरहान अख्तर तीन घंटे के अंतराल में दिन भर में छह से सात बार खाना खाते थे।

Athletics | Run, Farhan, run

हैरान रह गए खुद मिल्खा सिंह
भाग मिल्खा भाग के लिए फरहान अख्तर का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुद फ्लाइंग सिख भी हैरान रह गए थे। फरहान को देखकर मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह बिल्कुल उनके डुप्लीकेट लग रहे हैं।

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया था। कुछ दिनों पहले ही उनकी वाइफ निर्मल सैनी का भी इस कारण से निधन हो गया था। मिल्खा सिंह ने अपनी बायोपिक के लिए महज एक रुपए फीस ली थी।
 

End of Article