90 हजार के ब्‍लेजर संग पैंट पहनना 'भूल' गईं दीपिका पादुकोण, तस्‍वीरें देख फैंस ने किए भद्दे कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 02:52 PM IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म गहराइयां को प्रमोट करने में लगी हैं। इस दौरान उन्‍होंने ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर पहना था। इस ब्‍लेजर के साथ लगता है दीपिका पैंट पहनना ही भूल गईं।

90 हजार के ब्‍लेजर संग पैंट पहनना 'भूल' गईं दीपिका पादुकोण, तस्‍वीरें देख फैंस ने किए भद्दे कमेंट

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म गहराइयां को प्रमोट करने में लगी हैं। इस फ‍िल्‍म के प्रमोशन के दौरान मंगलवार को दीपिका अन्‍य सितारों के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्‍होंने ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर पहना था। इस ब्‍लेजर के साथ लगता है दीपिका पैंट पहनना ही भूल गईं। फैशन डिजाइनर David Koma के कलेक्‍शन के इस ब्‍लेजर में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण के इस ब्‍लेजर की कीमत 90,400 रुपये है। हालांकि ये कीमत डिस्‍काउंट के बाद है और ब्लेजर की रेगुलर कीमत 1.8 लाख के आसपास है। ज्योमेट्रिकल प्रिंट के ब्लेजर के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्रालेट कैरी की और ब्लैक थाई-हाई बूट्स पहने। शायह इसी वजह से दीपिका को इस ब्‍लेजर के साथ पैंट या जींस पहनने की जरूरत महसूस नहीं हुई। दीपिका पादुकोण की इन तस्‍वीरों पर ना केवल उनके फैंस बल्कि सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। हालांकि विरल भयानी के पोस्‍ट पर कई यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को आंटी और बूढ़ी कहकर बलाया है। 

हालांकि इससे बेपरवाह दीपिका फैशन के नए प्रयोग करने से पीछे नहीं रहती हैं। दीपिका पादुकोण फैशन आइकॉन हैं और उनके फैशन रूल्‍स लाखों युवतियां फॉलो करती हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने प्रमोशन के दौरान वह एक ऑरेंज कलर की बोल्‍ड ड्रेस पहनी थी। दीपिका पादुकोण ने अपनी बोल्‍ड नेस का जादू चलाया। प्रमोशन के दौरान वह एक ऑरेंज कलर की बोल्‍ड ड्रेस में नजर आईं। ये ड्रेस लंदन बेस्‍ड डिजाइनर डेविड कोमा के लेबल की और रिसॉर्ट 22 कलेक्‍शन की थी जिसकी कीमत 48 हजार रुपये है।

शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्‍म 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी। इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य रोल में हैं। इस फ‍िल्‍म के गाने और ट्रेलर छाए हुए हैं। गाने और ट्रेलर में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच जबरदस्‍त अफेयर और रोमांस दिखाया गया है। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस फ‍िल्‍म में अनगिनत किसिंग सीन दिए हैं और दोनों एक दूसरे के प्‍यार में डूबे नजर आए हैं। 

End of Article