Mika Singh Swayamvar: राखी सावंत के बाद अब मीका सिंह का होगा स्वयंवर, टीवी पर चुनेंगे अपनी दुल्हनिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 01:04 PM IST

Mika Singh Swayamvar Show: राखी सावंत के बाद अब जल्द ही मीका सिंह का स्वयंवर शो आने वाला है। इस शो के जरिए मीका सिंह अपने लिए दुल्हन की तलाश करने जा रहे हैं।

Mika Singh Swayamvar: राखी सावंत के बाद अब मीका सिंह का होगा स्वयंवर, टीवी पर चुनेंगे अपनी दुल्हनिया

Mika Singh Swayamvar: राखी सावंत, रतन राजपूत, राहुल महाजन के बाद अब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह दुल्हन की तलाश में अपना स्वंयवर रचाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह का स्वयंवर शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। हालांकि, इस शो में मीका सिंह लड़की से शादी नहीं केवल सगाई करेंगे।  
  
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह के स्वयंवर का फॉर्मेट टीवी पर आ चुके पहले स्वयंवर शो जैसे ही होंगे। मेकर्स ने कुछ महीने पहले ही स्वयंवर शो को ऑन एयर करने की प्लानिंग की है। हालांकि, शो में मीका सिंह अपनी होने वाली दुल्हन के साथ केवल सगाई करेंगे। वह सगाई के बाद ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। मीका सिंह खुद शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो में मीका के अलावा भी कई चेहरे नजर आएंगे। मीका सिंह के स्वंयवर में भाग लेने के लिए देश भर से कंटेस्टेंट शामिल होंगी। 

Mika Singh: Covid is God's way to teach us a strong lesson | Hindi Movie  News - Times of India

अभी तक हुए इतने सव्यंवर
टीवी पर सबसे पहले राखी सावंत का स्वयंवर हुआ था। राखी सावंत ने इलेश पारुंजवाला से सगाई की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे। राखी ने बताया था कि उन्हें इस स्वयंवर के लिए डेढ़ करोड़ रुपए मिले थे। इससे उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा था। इसके बाद रतन राजपूत का स्वयंवर रतन का रिश्ता हुआ था। इसमें उन्होंने अभिनव शर्मा को अपना दूल्हा चुना था। रतन और अभिनव ने शो में सगाई की। हालांकि, एक साल बाद रिश्ता टूट गया। इसके बाद राहुल महाजन का स्वयंवर हुआ। उन्होंने डिंपी गांगुली से शादी की। शादी के कुछ साल बाद राहुल और डिंपी अलग हो गए थे।     

Swayamvars on TV : Then and now! From Rakhi Ka Swayamvar to Mujhse Shaadi  Karoge - how Swayamvar shows have changed

दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं मीका सिंह
10 जून 1977 को जन्मे मीका सिंह पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। 

Mika Singh sent back to UAE jail after court hearing held on Saturday |  Hindi Movie News - Times of India

साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था। इसको लेकर राखी कोर्ट में चली गई थी। इसके अलावा मीका सिंह पाकिस्तान के कराची में जाकर परफॉर्म करने को लेकर विवादों में थे।

End of Article