Kartik Aryan COVID 19 Positive: दूसरी बार कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, लिखा- 'COVID से रहा नहीं गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 04:31 PM IST

Kartik Aryan COVID 19 Positive: भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस को अब एक झटका लगा है। कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

Kartik Aryan COVID 19 Positive: दूसरी बार कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, लिखा- 'COVID से रहा नहीं गया'

Kartik Aryan COVID 19 positive. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। इस बीच कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। एक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी है। कार्तिक के पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर लिखा, 'सब कुछ पॉजीटिव चल रहा था, कोविड (COVID 19 Positive) से रहा नहीं गया।' इसके साथ उन्होंने अपनी भूल भुलैया 2 की फोटो शेयर की है। कार्तिक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोविड से संक्रमित हो गए थे। इससे पहले मार्च 2021 में भी इस महामारी से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान वह मनाली में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे।  

इतना हुआ भूल भुलैया 2 का कलेक्शन
भूल भुलैया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 144.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत में 2.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सम्राट पृथ्वीराज और मेजर के अलावा फिल्म को इस हफ्ते कमल हासन की फिल्म विक्रम से भी टक्कर मिल रही थी। इसके बावजूद फिल्म तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर पांव जमाए हुई है। फिल्म तीसरे वीकेंड अच्छी कमाई कर सकती है। ऐसे में फिल्म तीसरे वीकेंड में 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास भूल भुलैया 2 के बाद कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक आर्यन अब शहजादा, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आने वाले थे। हालांकि, आधी फिल्म की शूटिंग के बाद वह इस फिल्म से बाहर हो गए थे।        

End of Article