OTT पर बोल्डनेस की हद पार कर चुकी हैं Aayushi Jaiswal, स्क्रीन पर 'लेस्बियन रोमांस' कर मचाया तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 11:04 AM IST

Aayushi Jaiswal Hot and Bold Photos: 25 साल की अदाकारा आयुषी जायसवाल अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। ओटीटी पर 'चरमसुख' और 'पलंग तोड़' नाम की वेबसीरीज में उन्होंने ऐसे सीन दिए हैं कि लोग दंग रह गए।

OTT पर बोल्डनेस की हद पार कर चुकी हैं Aayushi Jaiswal, स्क्रीन पर 'लेस्बियन रोमांस' कर मचाया तहलका

Aayushi Jaiswal Hot and Bold Photos: ओटीटी पर कई अदाकाराओं ने तो ओटीटी पर बोल्डनेस का ऐसा जादू चलाया कि आज फैंस उनके दीवाने हैं। इन अदाकाराओं ने बोल्‍डनेस की सीमाएं लांघ दीं। ओटीटी की दुनिया ने तमाम छोटे-बड़े एक्‍टर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। जिन सितारों को फिल्मों में अच्छे मौके नहीं मिले, उन्होंने ओटीटी से नाम कमाया और आज काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं आयुषी जायसवाल। 

25 साल की अदाकारा आयुषी जायसवाल अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। ओटीटी पर 'चरमसुख' और 'पलंग तोड़' नाम की वेबसीरीज में उन्होंने ऐसे सीन दिए हैं कि लोग दंग रह गए। वह बिंदास तरीके से पर्दे पर इरॉटिक सीन देती हैं। वह चर्मसुख सीरीज में लेस्बियन रोमांस कर चुकी हैं। 

इन वेबसीरीज में उन्होंने अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज का ऐसा जादू चलाया कि देखने वालों के होश उड़ गए। अब फैंस को उनकी नई वेबसीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। आयुषी भी अब इस तरह के रोल में रच बस गई हैं और उन्हें इन रोल्स को निभाने में जरा भी परेशानी नहीं होती है।

वह उल्लू ऐप की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। आयुषी की कहानी काफी संघर्ष भरी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी से ताल्लुक रखने वाली आयुषी के पिता बस्ती में एक स्टूडियो चलाते थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थी। उनके पिता का 2014 में डेंगू से निधन हो गया था। पिता का साया उठने के बाद मां-बेटी को बैंक का लोन नहीं चुका पाने पर अपना घर बेचकर किराए के घर में रहना पड़ा। इसके बाद वह लखनऊ आ गईं और अपनी ग्रेजुएशन यहीं से पूरी की। 

End of Article