बॉक्स ऑफिस

Yeh Jawaani Hai Deewani Day 3 BO: फर्स्ट वीकेंड में तुम्बाड के सामने पानी मांग गए रणबीर-दीपिका, देखें आंकड़े

Yeh Jawaani Hai Deewani Day 3 BO: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani Box Office) पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए दर्शक लगातार टिकिट खरीद रहे हैं। ये जवानी है दीवानी ने पहले वीकेंड में 6 करोड़ का कारोबार किया है लेकिन फिर भी ये तुम्बाड से पीछे रह गई है।

Image

YJHD Box Office

Yeh Jawaani Hai Deewani Day 3 BO: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ब्लॉकबस्टर मूवी ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani ) सिनेमाघरों में पिछले शुक्रवार से ही धमाल मचा रही है। ये जवानी है दीवानी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल रही है, जिस कारण मेकर्स काफी खुश हैं। अगर फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो इसने पहले तीन दिनों में 6.25 करोड़ का कारोबार किया है और मेकर्स को फिर से मालामाल कर दिया है। रणबीर-दीपिका स्टारर ये जवानी है दीवानी बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक है, जिसके गानों पर दर्शक अब तक झूमते हैं। सिनेमाघरों से सामने आए वीडियोज बताते हैं कि ये जवानी है दीवानी का यादें दर्शकों के जहन में अब भी ताजा हैं।

तुम्बाड को नहीं पछाड़ पायी ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani Box Office) की तरह ही सिनेमाघरों में कुछ दिनों पहले तुम्बाड भी रिलीज हुई थी। सोहम शाह स्टारर तुम्बाड ने पहले वीकेंड में 7.34 करोड़ की कमाई की थी और हिट का खिताब अपने सिर पर सजा लिया था। अगर ये जवानी है दीवानी की बात करें तो ये पहले वीकेंड में तुम्बाड से पीछे रह गई है। ये जवानी है दीवानी ने तुम्बाड से पहले वीकेंड में 1 करोड़ रुपये कम कमाए हैं।

स्काई फोर्स की रिलीज तक ये जवानी है दीवानी के पास रहेगा वक्त

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani Box Office Day 3) के पास स्काई फोर्स की रिलीज तक वक्त रहने वाला है, जिसमें ये अच्छे आंकड़े दर्ज करा सकती है। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर स्काई फोर्स 24 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ये जवानी है दीवानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का काम करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article