Welcome To The Jungle Box office Day 13: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) 26 जून को रिलीज हुई थी। अहमद खान के निर्देशन बनी इस स्टार-स्टडेड एक्शन-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। कई फिल्मों के पहले से सिनेमाघरों में मौजूद होने के बाद भी 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। अब इस मूवी को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं इन 13 दिनों में 'वेलकम टू द जंगल' ने भारत में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: टल गई Khatron Ke Khiladi 15 की रिलीज डेट? सामने आया चौंकाने वाला कारण)
धीमी पड़ रही है 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई
अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6,372 शो से 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह पिछले दिन की कमाई से 21.7% कम है। अब तक यह मूवी कुल घरेलू नेट कलेक्शन 122.90 करोड़ रुपये कर पाई है जबकि घरेलू ग्रॉस 146.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 13वें दिन फिल्म ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ग्लोबल मार्किट से यह मूवी 31.45 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई 177.55 करोड़ रुपये हो चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट)

Welcome To The Jungle
'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) भले ही बॉक्स ऑफिस पर भारत में 122 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है लेकिन 10 जुलाई को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रिलीज होने वाली है। इससे पहले आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' पहले सी ही सिनेमाघरों में मौजूद हैं। आने वाले दिनों में 'वेलकम टू द जंगल' को बहुत कम स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव और कृष्णा अभिषेक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
