बॉक्स ऑफिस

War 2 VS Coolie: रजनीकांत की 'कुली' ने दी 'वॉर 2' को मात, ऋतिक-Jr NTR पर भारी थलाइवा का स्वैग

War 2 VS Coolie: 14 अगस्त के दिन भारतीय सिनेमा की दो बड़ी फिल्में कुली और वॉर 2 रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों की भिड़ंत की धमक अभी से लोगों के बीच सुनाई दे रही है। अगर IMDB द्वारा जारी की गई ताजा लिस्ट की बात करें तो उसमें रजनीकांत स्टारर फिल्म कुली वॉर 2 को मात देती दिख रही है क्योंकि दर्शक इसे देखने के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Image

Image Source: War 2 & Coolie Movie Posters

War 2 VS Coolie: जब भी दो बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली होती हैं, तो उनकी भिड़ंत की वजब से खूब खलबली मचती है। पहले तो केवल बॉलीवुड मूवीज की भिड़ंत की वजह से ही खबरें बनती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से जिस अंदाज में साउथ सिनेमा ने भारतीय दर्शकों के दिलों को जीता है, उसके बाद बॉलीवुड के सामने साउथ सिनेमा नाम की नई चुनौती खड़ी हो गई है। अगर साल 2025 की बात करें तो इसमें बॉलीवुड और साउथ के बीच एक तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। 14 अगस्त के दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। ये दोनों ही बड़ी एक्शन फिल्में हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं लेकिन इनमें से किस मूवी को लेकर ज्यादा उत्साह है? आइए आपको बताते हैं...

IMDB की तरफ से जारी की गई 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में कुली और वॉर 2 दोनों का ही नाम है। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड हैं लेकिन एक्साइटमेंट मीटर में रजनीकांत की कुली ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। IMDB ने जुलाई से दिसम्बर के बीच रिलीज होने वाली उन 10 फिल्मों के नाम जारी किए हैं, जिनका सुपरहिट होना पक्का है। इनमें कुली नम्बर 1 के पायदान पर है तो वहीं वॉर 2 को दूसरा स्थान मिला है। आइए आपको इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों के नाम बताते हैं:

कुली

वॉर 2

द राजा साब

आंखों की गुस्ताखियां

सैयारा

बागी 4

सन ऑफ सरदार 2

हृदयापूर्वम

महावतार नरसिंहा

अल्फा

IMDB

Image Source: IMDB

IMDB द्वारा जारी की गई लिस्ट की अच्छी बात ये ही है कि इसमें ज्यादातर हिन्दी फिल्में हैं, जिन्हें लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। IMDB की ये लिस्ट बॉलीवुड मेकर्स को थोड़ी तसल्ली जरूर देगी क्योंकि इससे साफ है कि हिन्दी मूवीज आने वाले दिनों में जमकर धमाल मचाने वाली हैं।

अगर बात कुली और वॉर 2 के क्लैश की करें तो ये इस साल का महाक्लैश बताया जा रहा है। जहां एक तरफ रजनीकांत लम्बे वक्त के बाद अपनी धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं, वहीं वॉर 2 यशराज बैनर की बिगेस्ट एक्शन मूवीज में से एक है, जिसके लिए लगातार मेहनत की जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वॉर 2 और कुली दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेंगी लेकिन बॉक्स ऑफिस वॉर कौन सी मूवी जीतेगी, इसका फैसला रिलीज के बाद दर्शक करेंगे। वैसे आप कुली और वॉर 2 में से किसे देखने के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article