बॉक्स ऑफिस

War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 24, 2025, 09:09 AM IST

War 2 Box Office Collection Day 10: अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर 'वॉर 2' (War 2) ने बॉक्स ऑफिस 10वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म की कमाई के आंकड़ेय़

Image

Image Source: IMDb

War 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लीड रोल वाली फिल्म वॉर 2 (War 2) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म वॉर 2 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

'वॉर 2' की कमाई में आया उछाल

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर खबरों में आ गई है। फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। फिल्म ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने 10वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 214.50 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल कमाई में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इतने करोड़ में बनी है 'वॉर 2'

अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है लेकिन इसके बाद भी हिट नहीं हुई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म वॉर 2 का बजट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म वॉर 2 को बनाने में मेकर्स के 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article