Vedaa Box Office Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 15 अगस्त का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस दिन जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म 'वेदा' (Vedaa) के साथ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (Stree 2) और अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि तीनो ही फिल्मों को देखने के लिए ऑडियंस के अंदर एक अलग ही क्रेज है। ट्रेड पंडितों की मानें तो तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक जॉन अब्राहम की मूवी 'वेदा' भी धांसू ओपनिंग लेने के लिए तैयार बैठी है।
पहले दिन इतने करोड़ रुपये होगा जॉन अब्राहम की 'वेदा' का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक जॉन अब्राहम और शरवरी की मूवी 'वेदा' ओपनिंग डे पर कम से कम 8 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। वीकेंड यह फिल्म 40 करोड़ रुपये का कारोबार बड़ी आसानी से कर सकती है। पोर्टल के मुताबिक जॉन अब्राहम की इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 85 करोड़ रुपये के आसपास रहने वाला है।
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में जॉन को शरवरी के मेंटर का किरदार प्ले करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहती है या नहीं?
