बॉक्स ऑफिस

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: 'तू या मैं' ने 'ओ रोमियो' के आगे टेके घुटने, पहले दिन होगी महज इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 13, 2026, 09:00 AM IST

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) आज यानी 13 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म तू या मैं पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है, इसका खुलासा हो गया है।

Image

Image Source: Tu Yaa Main Movie

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म तू या मैं को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन सब के बीच आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं की कमाई को लेकर खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है।

'तू या मैं' की पहले दिन की कमाई

एक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह है मूवी की पहले दिन की कमााई की रिपोर्ट। आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है, इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। खबरों में मुताबिक आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 2 करोड़ रुपये कमाने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या है फिल्म की स्टोरी

कहानी दो अलग-अलग दुनिया से आने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है। अवनी एक अमीर और रईस परिवार से ताल्लुक रखती है और सोशल मीडिया पर 'मिस वैनिटी' के नाम से काफी पॉपुलर है। उसके लाखों फॉलोअर्स हैं और वो लग्जरी लाइफस्टाइल कंटेंट से मशहूर है। दूसरी तरफ, मारुति नालासोपारा के एक साधारण चॉल में रहता है। वो 'आला फ्लोपारा' के नाम से रैप और क्रिएटिव कंटेंट बनाकर नाम कमाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। दोनों के रास्ते एक दिन टकराते हैं। शुरुआती मुलाकातों से दोस्ती होती है और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आते जाते हैं। प्यार हो जाता है, लेकिन फिर वही पुरानी अमीर-गरीब वाली खाई सामने आ खड़ी होती है। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां अवनी की दीदी और जीजा को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। वे इस रिश्ते के खिलाफ हो जाते हैं और कहानी में नया ट्विस्ट लाते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article