Adarsh Gourav-Shanaya Kapoor Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म तू या मैं को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बाद आदर्श गौरव और शनाया कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इस इंटरव्यू के दौरान शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने अपनी फिल्म को लेकर बात की, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
शनाया कपूर-आदर्श गौरव ने की फिल्म को लेकर बात
एक्ट्रेस शनाया कपूर और आदर्श गौरव एक बार फिर से अपनी तू या मैं को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक इंटरव्यू है जो शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने Zoom को दिया है। आदर्श गौरव ने एक इंटरव्यू में अपनी को-स्टार शनाया कपूर के साथ दोस्ती के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म तू या मैं की वर्कशॉप के दौरान वो दोनों बहुत सारी रैंडम और मस्ती वाली चीजें करते थे। इससे उनकी दोस्ती बहुत मजबूत हो गई। शूटिंग के बीच में ब्रेक के समय वो दोनों एक-दूसरे को बहुत रोस्ट करते थे, यानी मजाक में ताने मारते और हंसते थे। दूसरी तरफ शनाया कपूर ने भी आदर्श की बहुत तारीफ की। उन्होंने उन्हें एक बहुत अच्छा और फाइन एक्टर बताया। शनाया ने कहा कि आदर्श का परफॉर्मेंस देखकर उन्हें बहुत इंस्पिरेशन मिला। शनाया ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वो ऐसे हेट कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। शनाया कपूर और आदर्श गौरव का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं इसी महीने यानी 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो के होने वाली है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
