Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपने रोमांटिक कॉमेडी जेनर से लोगों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी ये कोशिश खास सफलत होती नजर नहीं आ रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का बॉक्स ऑफिस पर भी हाल दिन पर दिन बदतर होता जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि अब फिल्म 1 करोड़ रुपये कमा पाने के भी काबिल नहीं रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने 11वें दिन कुल 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म दूसरे रविवार ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स नजर आई। हालांकि ये मूवी का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में आगे चलकर आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं बीते दिन फिल्म के लिए सिनेमाघरों में केवल 18.19 प्रतिशत ऑक्युपेंसी ही दर्ज की गई थी। बता दें कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की अब तक की कमाई महज 32 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। लेकिन फिल्म अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है। बता दें कि फिल्म को दर्शक ही नहीं बल्कि समीक्षकों से भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आई। लेकिन ये जोड़ी दर्शकों पर जादू चलाने में नाकाम साबित हुई।
