बॉक्स ऑफिस

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: क्रिसमस पर कार्तिक-अनन्या देंगे इक्कीस को टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर होगा जोरदार क्लैश

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri VS Ikkis: 3 अक्टूबर की सुबह फिल्म इक्कीस के निर्माताओं ने ऐलान किया था कि वो अपनी मूवी को 25 दिसम्बर के मौके पर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसके बाद अभ धर्मा प्रोडक्शन्स ने तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की नई रिलीज डेट जारी कर दी है, जिसके बाद इन दोनों मूवीज का क्लैश पक्का हो गया है।

Image

Image Source: Ikkis VS Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri VS Ikkis: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। वो जिस फिल्म को हाथ लगा रहे हैं, वो ही सुपरहिट हो जा रही है। यही कारण है कि धर्मा जैसा बैनर भी विवाद के बाद कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने को मजबूर है। कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन्स की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे भी दिखाई देंगी। ये एक रॉम-कॉम होगी, जिसमें कार्तिक आर्यन यंग जनरेशन का मनोरंजन करते दिखेंगे। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि वो अपनी इस मूवी को क्रिसमस 2025 के मौके पर दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की नई रिलीज डेट के सामने आने के बाद ये पक्का हो गया है कि इस फिल्म की टक्कर अगस्त्य नंदा की इक्कीस से होगी, जिसको श्रीराम राघवन ने बनाया है। फिल्म इक्कीस का ट्रेलर बीते हफ्ते ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे खूब प्यार मिला था। इक्कीस के ट्रेलर ने लोगों के बीच उत्सुकता पैदा की है, उसके बाद भी कार्तिक ने अपनी नई फिल्म को इसके सामने लाने का फैसला लेकर साहसिक कदम उठाया है। ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी फैन फॉलोइंग पर पक्का भरोसा है कि उनको चाहनेवाले क्रिसमस 2025 के मौके पर उनकी मूवी की टिकिट जरूर खरीदेंगे।

अलग-अलग जॉनर की हैं दोनों मूवीज

भले ही तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी और इक्कीस में क्लैश होने जा रहा हो लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि ये दोनों अलग-अलग जॉनर की मूवीज हैं। बीते कुछ समय में ऐसे क्लैश कई दफा देखे गए हैं। अगर दोनों फिल्में अच्छी निकलीं तो दर्शक दोनों ही मूवीज को प्यार देंगे और इनकी कमाई छप्परफाड़ रहेगी। वैसे आप तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी और इक्कीस में से किस मूवी को देखने के लिए टिकिट खरीदेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article