बॉक्स ऑफिस

Thug Life Box Office Collection Day 8: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'ठग लाइफ', आठवें दिन इतना हुआ कलेक्शन

Thug Life Box Office Collection Day 8: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 05 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 से हो रही है। कमल हासन की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की होगी।

Image

Thug Life Box Office Collection

Thug Life Box Office Collection Day 8: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। कमल हासन की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के लिए निर्माता मणिरत्नम और कमल हासन 38 साल बाद हाथ मिलाए है। लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म फैंस के उम्मीदों में उतनी खरी नहीं उतरी है। आइए जानते हैं कि कमल हासन की फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

'ठग लाइफ' को बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा हो गया है। सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार 'ठग लाइफ' ने अपने दूसरे गुरुवार को 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अभी तक 43.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ठग लाइफ जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

8वें दिन फिल्म की तमिल ऑक्यूपेंसी 15.21% रही। सुबह के शो में 14.85%, दोपहर के शो में 15.87%, शाम के शो में थोड़ी गिरावट के साथ 13.51% और रात के शो में 16.62% की मामूली बढ़त देखी गई। फिल्म के हिंदी वर्जन में 3.46% की मामूली बढ़त रही। तेलुगू वर्जन ने कुल 12.40% दर्शकों के साथ थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। तेलुगू बेल्ट में सुबह और शाम के शो में 11.47% और 11.33% की कमी दिखी। दोपहर और रात के शो 13.20% और 13.59% रहे।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

'ठग लाइफ' में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, टी.आर.सिलंबरासन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, अभिरामी, अशोक सेलवन, नासर, अली फज़ल और महेश मांजरेकर नजर आए।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article