बिजनेस

Savings Account पर ये Bank दे रहा 7% तक ब्याज, 1 अगस्त से ही लागू हो गया है नया रेट

अगर आप भी अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप सेविंग अकाउंट पर एफडी से ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं।

Image

सेविंग अकाउंट पर यहां मिल रहा एफडी वाला रिटर्न (AI Generated Image)

क्या आपको भी लगता है कि सेविंग अकाउंट में रखे गए पैसे पर बेहतर रिटर्न नहीं मिल सकता? क्या आप भी यही सोचते हैं कि अपनी बचत को सेविंग अकाउंट (Savings Account) में रखने के बजाय FD में निवेश किया जाना चाहिए? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप सेविंग अकाउंट पर FD से ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। जी हां, Unity Small Finance Bank ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में हाल ही में बदलाव किया है। बैंक की नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। सेविंग अकाउंट की नई ब्याज दरों के तहत बैंक चुनिंदा बैलेंस स्लैब पर ग्राहकों को अधिकतम 7% सालाना ब्याज की पेशकश कर रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक देंगे ज्यादा रिटर्न

आमतौर पर बड़े सरकारी और निजी बैंक सेविंग अकाउंट पर कम ब्याज दर देते हैं, जबकि स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें ऑफर करते हैं। यानी अगर आप भी अपनी बचत पर ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।

कितनी जमा पर मिलेगा 7% ब्याज दर

बैंक की ओर से जमा राशि के हिसाब से ही ब्याज दिया जा रहा है। Unity Small Finance Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को 1 लाख तक के बैलेंस पर 4.5% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अगर ग्राहक के खाते में 1 लाख से अधिक और 10 लाख तक का बैलेंस होगा तो बैंक की ओर से 6% सालाना ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा, वे ग्राहक जिनके बैंक अकाउंट में 10 लाख से अधिक राशि है, उन्हें बैंक 7 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है।

और कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न

इसके अलावा, AU Small Finance Bank भी अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 2.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक 10 लाख से 25 करोड़ तक की जमा पर 6.50 प्रतिशत और 25 करोड़ से 100 करोड़ तक की जमा पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Jana Small Finance Bank भी अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 10 लाख से अधिक और 50 लाख तक के सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 6.75% सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं, 50 लाख से अधिक और 10 करोड़ तक के बैलेंस पर 7% सालाना ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, 10 करोड़ से अधिक और 20 करोड़ तक की राशि पर भी 7% सालाना ब्याज लागू रहेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article