बॉलीवुड

O Romeo: शाहिद कपूर से पहले इस बॉलीवुड स्टार को ऑफर हुई थी विशाल भरद्वाज की गैंगस्टर ड्रामा !! इस कारण की रिजेक्ट

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid: मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

Image

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर को विशाल भारद्वाज ने कास्ट किया है और इस मूवी में अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी हुसैन उस्तारा और सपना दीदी से प्रेरित बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए विशाल भारद्वाज की पहली पसंद कभी भी शाहिद कपूर नहीं थे। विशाल भारद्वाज हमेशा से ही कार्तिक आर्यन को इस मूवी में लेना चाहते थे लेकिन अभिनेता इसे रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए जानते हैं क्यों कार्तिक आर्यन ने यह गैंगस्टर ड्रामा नहीं की।

'ओ रोमियो' के लिए शाहिद नहीं थे पहली पसंद

खबरों के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने विशाल भारद्वाज यह मूवी फाइनल कर ली थी। 2024 में ऐसी अफवाहें फैली थीं कि निर्देशक ने हुसैन उस्तारा से प्रेरित एक किरदार कार्तिक आर्यन को ऑफर किया था। हालांकि जब इस बारे में कार्तिक आर्यन को पता चला तो उन्होंने इस मूवी को सब्जेक्ट को देखते हुए फिल्म को करने से मना कर दिया था। कार्तिक आर्यन के ना कहने एक बाद विशाल भरद्वाज ने मुख्य भूमिका के लिए अपने पसंदीदा एक्टर शाहिद कपूर से कांटेक्ट कर उन्हें फाइनल किया।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि कार्तिक आर्यन ने 'ओ रोमियो' को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वह अपने करियर की शुरुआत में ही एंटी-हीरो का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। उन्होंने 'फ्रेडी' (2022) से ग्रे-स्पेस में कदम रखा। बता दें इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अरुणा ईरानी भी थीं। साजिद नाडियाडवाला निर्माता हैं। यह 13 फरवरी को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article