बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Day 10: फ्लॉप हुई प्रभास की 'द राजा साब', कमाई देख मेकर्स के निकले आंसू

The Raja Saab Box Office Day 10: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) की कमाई ने मेकर्स की चिंता डबल कर दी है। रविवार की छुट्टी होने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Pic Credit: IMDb

The Raja Saab Box Office Day 10: पैन इंडिया स्टार प्रभास की हालिया रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट ही देखने को मिली है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि यह धांसू कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि रविवार की छुट्टी होने का फायदा भी 'द राजा साब' नहीं उठा पाई है। आइए देखें यह मूवी 10 दिनों में कितने करोड़ रुपये कारोबार करने में सफल रही है।

10 दिनों में 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'द राजा साब'

मारुती के निर्देशन में बनी प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म 10वें दिन केवल 2.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने भारत में 10वें दिन कुल 139.25 करोड़ का बिजनेस किया है। निर्माताओं को अभी भी उम्मीद है कि ये फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

प्रभास ने फिल्म 'द राजा साब' से तेलुगु फिल्मों में अपने पुराने अंदाज में वापसी की थी लेकिन वो भी सफल नहीं रही। हालांकि इस मल्टी-स्टारर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे इसका बॉक्स ऑफिस पर से दबदबा खत्म होता चला गया। इस फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, अनुपम खेर, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू सहित कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को बनाने में निर्माताओं के 300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article