The Raja Saab Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ-साथ संजय दत्त ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। प्रभास की 'द राजा साब' को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट तो काफी ज्यादा थी। लेकिन उस हिसाब से फिल्म बड़े पर्दे पर अपना प्रदर्शन कर पाने में नाकाम साबित हुई है। प्रभास स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार को थोड़ा नए अवतार में देखा गया है। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अब 'द राजा साब' रेंगती हुई नजर आ रही है।
प्रभास स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते, फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई। जहां एक तरफ लोगों को लग रहा था कि प्रभास की 'द राजा साब', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को टक्कर देने की कोशिश करेगी तो वहीं ये अनुमान अब गलत साबित हो रहा है। प्रभास की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। लेकिन बीते दिन फिल्म की कमाई महज 5.25 करोड़ रुपये में ही सिमटकर रह गई है। ऐसे में प्रभास की 'द राजा साब' ने 6 दिन में कुल 124.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
प्रभास की 'द राजा साब' (The Raja Saab) को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले तैयार किया गया है, साथ ही इसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में हॉरर कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी रंग देखने को मिलता है। मूवी में निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, ब्रह्मानंदम और मालविका मोहनन जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका अदा की है। यूं तो प्रभास की 'द राजा साब' के ट्रेलर और गाने ने लोगों की एक्साइटमेंट खूब बढ़ा दी थी। लेकिन उत्साह के हिसाब से फिल्म प्रदर्शन नहीं कर पाई।
