साउथ मूवीज

प्रभास ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू के कोरियोग्राफर से मिलाया हाथ, जल्द होगा ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2025, 10:23 AM IST

Prabhas New Upcoming Project: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) एक बार फिर से अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही ऐलान भी होने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Prabhas New Upcoming Project: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में प्रभास की फिल्म स्पिरिट (Spirit) का धांसू वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में प्रभास का अवतार देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए। इन सब के बीच अब प्रभास का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद प्रभास के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं प्रभास की अपकमिंग फिल्म के बारे में।

नए प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रभास का नाम

एक्टर प्रभास एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह प्रभास का नया प्रोजेक्ट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित (Prem Rakshith) के साथ कोलैबोरेट कर रहे हैं। फिल्म वो स्पेक्टेकल होगी जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी। ये एक विजुअल स्पेक्टेकल होगा और उनके फैंस के लिए खास ट्रीट। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस स्पेशल प्रोजेक्ट की मेगा अनाउंसमेंट जल्द होने वाली है। प्रोजेक्ट की और डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दो बड़े नाम किस तरह साथ आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद प्रभास के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रभास और प्रेम रक्षित ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

प्रभास इन फिल्मों में मचाएंगे धमाल

प्रभास इस प्रोजेक्ट के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'स्पिरिट', द राजा साब (The Raja Saab) समेत कई मूवीज में नजर आने वाले हैं। प्रभास और प्रेम रक्षित के प्रोजेक्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article