बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Advance Booking: नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले प्रभास की फिल्म ने कमाए करोड़ों रुपये, धुआंधार बिकी टिकट

The Raja Saab Advance Booking Collection In North America: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। भारत के साथ-साथ विदेश में भी मूवी के लिए एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। खास बात तो यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये छाप लिये हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- प्रभास इंस्टाग्राम

The Raja Saab Advance Booking Collection In North America: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रभास अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस मूवी को लेकर लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट है। प्रभास की फिल्म "द राजा साब' 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लेकिन खास बात तो यह है कि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रभास की फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज सातवें आसमान पर है। नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही प्रभास की 'द राजा साब' (The Raja Saab) ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग धुआंधार तरीके से हो रही है, जिससे इसकी कमाई का आंकड़ा अभी ही करोड़ों पार कर चुका है।

संजय दत्त और प्रभास स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) को लेकर खबर है कि केवल अमेरिका में ही फिल्म के 1180 शो के लिए 20,000 टिकट बिक चुकी हैं। ऐसे में मूवी ने केवल अमेरिका में ही 562,000 यूएस डॉलर की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर पूरे नॉर्थ अमेरिका में 'द राजा साब' की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 590,000 डॉलर पहुंच चुका है, जो कि सिर्फ प्रीमियर के लिए है। भारतीय रुपयों में ये कमाई 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। 'द राजा साब' की ये एडवांस बुकिंग आने वाले दो दिनों में और भी बढ़ सकती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ के साथ अपना खाता खोलती है।

'द राजा साब' (The Raja Saab) में प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, संजय दत्त, बोमन ईरानी और रिद्धी कुमार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज तो होगी, लेकिन इसका क्लैश थलपति विजय स्टारर 'जन नेता' और चिरंजीवी की 'मन शंकर वरा प्रसाद गारू' के साथ होने वाला है। अब ये देखना भी मजेदार होगा कि प्रभास की 'द राजा साब' क्लैश के बाद भी कैसी कमाई करती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article