The Diplomat Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के दिन रिलीज हो गई है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस फिल्म को पहले दिन और होली का फायदा नहीं मिला है। फिल्म की शुरुआत एकदम धीमी रही है। आइए जानते हैं कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा नजर आ रहे हैं। इस पिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है।वहीं रितेश शाह ने फिल्म लिखी है। फिल्म में जॉन अब्राहम जेपी सिंह का रोल कर रहे हैं। होली के दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जोकि पहले दिन के हिसाब से बहुत कम है। उम्मीद है कि फिल्म को शानिवार और रविवार की छूट्टी का फायदा मिल सकता है।
क्या है फिल्म की कहानी
‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम एक राजनयिक (Diplomat) की भूमिका में हैं, जो एक हाई-स्टेक्स रेस्क्यू मिशन पर है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें जॉन अब्राहम का किरदार भारतीय महिला उज्मा (सादिया खतीब द्वारा निभाया गया किरदार) को पाकिस्तान से सुरक्षित वापस लाने की कोशिश करता है। यह सिर्फ एक और देशभक्ति फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल और थ्रिलर से भरपूर कहानी है। ‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, अमितोज मान, जगजीत संधू, भवानी मुझामिल और विधात्री बांदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
