The Bengal Files box office Day 1: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' (The Bengal Files) को निर्माताओं ने 5 सितंबर के दिन रिलीज कर दिया है। यह मवी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही 'द बंगाल फाइल्स' लगातार चर्चा में बनी हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो सकती है। 'द बंगाल फाइल्स' के साथ 5 सितंबर के दिन ही टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा 'बागी 4' भी रिलीज हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'बागी 4' से क्लैश होने के बाद 'द बंगाल फाइल्स' पहले दिन निराशाजनक कमाई कर सकती है।
पहले दिन इतने रुपये कमाएगी 'द बंगाल फाइल्स'
'द बंगाल फाइल्स' को लगभग 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देखने के बाद यह पहले दिन 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाई करने में सफल रहेगी। फिल्म की धीमी शुरुआत मेकर्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं के 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अगर फिल्म को ऐसी शुरुआत मिलती है तो 'द बंगाल फाइल्स' को बजट निकलना भी मुश्किल पड़ जाएगा।
'द बंगाल फाइल्स' में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि मिथुन चक्रवर्ती मजिस्ट्रेट चतुर के रोल में हैं। दोनों ही एक्टर्स की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। इस मूवी में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर और सौरव दास सहित कई एक्टर्स अहम रोल में मौजूद हैं।
