बॉक्स ऑफिस

Thangalaan Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर चियान विक्रम की फिल्म करेगी छप्पड़फाड़ कमाई, जानिए कितना करोड़ का होगा कलेक्शन

Thangalaan Box Office Day 1: चियान विक्रम और डायरेक्टर पा रंजीत की नई फिल्म तंगलान आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं कि तंगलान ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।

Image

Thangalaan

Thangalaan Box Office Day 1: चियान विक्रम और डायरेक्टर पा रंजीत की नई फिल्म तंगलान आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म की फैंस बहुत तारीफ कर रहे है। साथ ही इस फिल्म को अवॉर्ड विनिंग फिल्म बता रहे हैं। बता दें यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं कि तंगलान ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।

कितना होगा कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन चियान की फिल्म 'थंगलान' शानदार ओपनिंग करेगी। फिल्म ओपनिंग डे पर 14-15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। चियान की ये फिल्म इस साल कॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी। फिलहाल दूसरे नंबर पर 13.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ धनुष की फिल्म 'रायन' है। वही पहले नंबर पर कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ये सितारे भी आए नजर

विक्रम के अलावा, इस फिल्म में मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन, हरि कृष्णन अंबुदुरई, वेट्टई मुथुकुमार, अर्जुन अंबुदन और संपत राम भी हैं। फिल्म रिलीज के पहले निर्देशक पा रंजीत ने कहा था कि 'तंगलान' एक दिलचस्प फिल्म है जो कोलोनियल पीरियड के दौरान होती है। यह केजीएफ सोने की खदानों में सेट है और खदानों में काम करने वाले लोगों की आजादी के बारे में है। क्या उनका नेता उनकी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम था? कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article