Thangalaan Box Office Collection Day 2: 15 अगस्त को साउथ की 8 फिल्में रिलीज हुई। लेकिन, इनमें से सबसे ज्यादा कमाई कर तंगलान ने कमाल कर दिया है। बता दें 15 अगस्त को मिस्टर बच्चन, वाझा, नानाकुजी, कृष्णम प्रेणाया सखी, तंगलान, आय, डिमोंटे कॉलोनी 2 और डबल इस्मार्ट जैसी फिल्में रिसीज हुई हैं। तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की।
पा रंजीत द्वारा निर्देशित, तंगलान कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है। अपने पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 13.3 करोड़ की कमाई की। हालांकि दूसरे दिन, तंगलान की कमाई में गिरावट देखी गई शुरुआती अनुमानों के अनुसार इसकी कमाई लगभग ₹4 करोड़ थी। जिससे कुल कमाई लगभग ₹17.3 करोड़ हो गई।
कितनी रही ऑक्यूपेंसी
16 अगस्त, 2024 को फिल्म की तमिल ऑक्यूपेंसी 32.57% थी। पूरे दिन ऑक्यूपेंसी रेट अलग-अलग रहे, सुबह के शो 20.46%, दोपहर के शो 29.60%, शाम के शो 31.27% और रात के शो 48.94% रहे। अब देखना होगा कि वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलता है कि नहीं।
कितने बजट में बनी फिल्म
तंगलान को 140 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, जिसमें प्रोडक्शन और प्रमोशन दोनों लागतें शामिल हैं। फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1,600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
