बॉक्स ऑफिस

Thangalaan Box Office Collection Day 1: चियान विक्रम ने बॉक्सऑफिस पर दिखाया भौकाल, तंगलान ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Thangalaan Box Office Collection Day 1: 'तंगलान' की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केएफजी) के वास्तविक इतिहास पर केंद्रित है। आइए जानते हैं कि 'तंगलान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई की है।

Image

Thangalaan

Thangalaan Box Office Collection Day 1: चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने ही फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया था। 'तंगलान' की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केएफजी) के वास्तविक इतिहास पर केंद्रित है। आइए जानते हैं कि 'तंगलान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई की है।

कितनी हुई कमाई

तंगलान को स्वतंत्रता दिवस का काफी फायदा मिला है। तंगलान को सिनेमाघरों में बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में चियान विक्रम मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु, डैनियल कैल्टागिरोन, पसुपथी, हरि कृष्णन अंबुदुरई और संपत राम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और भारत में अपने पहले दिन सभी भाषाओं में लगभग 12.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें तमिल से 11 करोड़ रुपये, तेलुगु से 1.5 करोड़ रुपये और मलयालम से 0.1 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।

कितनी रही ऑक्यूपेंसी

गुरुवार, 15 अगस्त, 2024 को फ़िल्म ने तमिल में 71.64% की कुल ऑक्यूपेंसी दर हासिल की। पूरे दिन ऑक्यूपेंसी दर अलग-अलग रही। सुबह के शो के लिए 59.89%, दोपहर के शो के लिए 76.02%, शाम के शो के लिए 72.34% और रात के शो के लिए 78.32% ऑक्यूपेंसी रही। तंगलान 140 करोड़ रुपये के कुल बजट में बनी है। वही फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1,600 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article