बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 6: आयुष्मान-रश्मिका स्टारर 100 करोड़ी होने से है एक कदम दूर, देखें आकंडे

Thamma box office collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। यह मूवी अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें फिल्म ने टोटल कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Thamma box office collection Day 6: आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने सिनेमाघरों में अपने सफल 6 दिन पूरे कर लिए हैं। ओपनिंग डे पर धांसू शुरुआत करने के बाद अब इस मूवी के कलेक्शन बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। पहले दिन 'थामा' (Thamma) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर मेकर्स को खुश कर दिया था लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई गिरती ही चली गई। अब यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। तो चलिए देखते हैं आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

धीमी पड़ रही है 'थामा' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर रविवार के दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी 6 दिनों के अंदर 91.70 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी पहली बार बड़े परदे पर नजर आ रही है और इसे ऑडियंस ने पसंद भी किया है।

वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब वीक डेज में 'थामा' के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। रविवार को हिंदी में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी दर 23.19 प्रतिशत रही थी। आयुष्मान-रश्मिका के अलावा फिल्म 'थामा' में परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लार लिया था। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article