बॉक्स ऑफिस

Thamma Box Office Day 5: आयुष्मान-रश्मिका की 'थामा' जल्द होगी 100 करोड़ के पार, 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Thamma Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। पांचवे दिन भी फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की। इस आंकड़े को देखकर लग रहा है कि मूवी जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Image

फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'थामा' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं और इन पांचों दिनों में 'थामा' ने अच्छी खासी कमाई की है। 'थामा' (Thamma) ने 24 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था और इसके साथ ही ये साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर मूवी बनी। वहीं रोजाना ही फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। 'थामा' की रफ्तार बीते शुक्रवार को थोड़ी सी हल्की जरूर पड़ी थी। लेकिन शनिवार को फिर से 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म ने पांचवे दिन छप्परफाड़ कमाई कर डाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना स्टारर 'थामा' (Thamma) ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाते हुए 13 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन पांचों दिनों में 78 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 24 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने के बाद आयुष्मान और रश्मिका मंदाना की 'थामा' ने दूसरे दिन 18 करोड़, तीसरे दिन 13 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़ और पांचवे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की। 'थामा' की कलेक्शन का आंकड़ा देख कहा जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये की बाउंड्री भी क्रॉस कर लेगी।

बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'थामा' (Thamma) को केवल समीक्षक ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है। फिल्म रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें सुपरनैचुरल थ्रिलर का भी जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है। 'थामा' में आयुष्मान खुराना ने 'बेताल' की भूमिका अदा की है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ उनकी केमिस्ट्री तारीफ के लायक है। वहीं 'थामा' में वरुण धवन का कैमियो भी है, जिसने फिल्म में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 113 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये 'थामा' अपनी कहानी से दर्शकों को खूब लुभा रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे 'थामा' की परफॉर्मेंस क्या रुख लेती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article