Thamma Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी हिट फिल्मों के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) का हिस्सा रही फिल्म 'थामा' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। मगर तीसरे हफ्ते में एंट्री लेते-लेते यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।
'थामा' ने गुरुवार के दिन की निराशाजनक कमाई
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर 'थामा' को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। शुरुआत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया लेकिन धीरे-धीरे 'थामा' की कमाई सुस्त होती चली गई। Saclink के मुताबिक गुरुवार के दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस 0.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह मूवी 17 दिनों के अंदर 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'थामा' को बनाने में मेकर्स के 145 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। इस मूवी को अपने बजट को क्रॉस करने के लिए अभी भी 15 करोड़ रुपये चाहिए।
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैन्स ने काफी पसंद भी किया। इस मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी का क्लैश हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' से हुआ था। हर्षवर्धन राणे की मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
