बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 16: जल्द परदे से उतर जाएगी आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म, कमाई कुल इतने करोड़

Thamma box office collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई में अब कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। कई लोगों का मानना है कि ये फिल्म जल्द ही बड़े परदे से उतर जाएगी। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Thamma Box Office Collection Day 16: आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) की कमाई अब धीरे-धीरे सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और अभी तक यह 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। निर्माताओं को दिन-रात यह चिंता खाए जा रही है कि 'थामा' अपने बजट को निकालने में सफल रहेगी या नहीं। आइए देखें इस मूवी ने बुधवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

धीमी पड़ रही है 'थामा' की कमाई

मंगलवार को टिकटों की कीमतों में छूट के कारण आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया था। इसने मंगलवार के दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद बुधवार के दिन भी इसने 2 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'थामा' 16 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 126.05 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'थामा' में फैजल मलिक, परेश रावल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दर्शकों को आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद आई है लेकिन कमाई के मामले में यह मेकर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। इस मूवी को दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया। फिल्म को दिनेश विजान के साथ मिलकर अमर कौशिक ने भी प्रोड्यूस किया है।

इस मूवी के साथ सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस लव-स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' भी रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आसपास कमाई कर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म को केवल 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article