बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 14: सुस्त पड़ी आयुष्मान-रश्मिका स्टारर की कमाई, बजट निकालने में हो सकती है विफल

Thamma box office collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थामा' की कमाई की रफ्तार अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है। सोमवार के कलेक्शन ने मेकर्स की रातों की नींद उड़ा दी है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: X

Thamma box office collection Day 14: साल 2025 में दिवाली के दौरान रिलीज हुई मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' को अब सिनेमाघरों में 14 हो गए हैं। शुरुआत में शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म 'थामा' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है। इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिव्यू ही मिले, जो 'थामा' (Thamma) के फायदेमंद भी साबित हुए। फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन देखी गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। मगर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'थामा' की कमाई की रफ्तार पर अब ब्रेक सा लग गया है। इस मूवी ने बीते सोमवार को बेहद ही निराशाजनक कमाई कर मेकर्स की चिंता को भी दोगुना कर दिया है।

धड़ाम से गिर रही है 'थामा' की कमाई

Saclink द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 121.41 करोड़ रुपये ही कमा पाई है जबकि 'थामा' को बनाने में मेकर्स के लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अगर कमाई ऐसे ही गिरती रही तो 'थामा' के लिए अपने बजट को क्रॉस करना मुश्किल हो सकता है।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के अलावा फिल्म 'थामा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। इन तीनों स्टार्स के अलावा फिल्म में परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह का भी किरदार मजेदार है, जो सभी लोगों पसंद आया है। ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने के लिए मेकर्स ने फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा को लेकर दो डांस नंबर भी रखे। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article