बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: मंडे लिटमस में पास हुई 'तेरे इश्क में', चौथे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 2, 2025, 02:15 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Image

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) की रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अभी हाल ही में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने पहले तीन दिनों के बाद चौथे दिन भी गर्दा उड़ा दिया है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

चौथे दिन कमाई में आई गिरावट

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म की कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। भले भी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन मंडे के हिसाब से इस फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 60.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई के आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ो में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हिट साबित हुई फिल्म

डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) के निर्देशन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने चौथे दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करके हिट हो गई है। फिल्म की कमाई को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article