बॉक्स ऑफिस

Tere Ishk Mein Box office Day 4: बुलेट ट्रेन की दौड़ रही है धनुष-कृति की फिल्म, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Tere Ishk Mein Box office Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) को वीकेंड में अच्छी शुरुआत मिली। खास बात यह है कि 'तेरे इश्क में' ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Tere Ishk Mein Box office Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग ली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में भी इस मूवी की कमाई शानदार रहने वाली है। तो चलिए देखते हैं धनुष और कृति सेनॉन स्टारर ने अपने पहले सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

चौथे दिन 'तेरे इश्क में' ने पास किया मंडे टेस्ट

धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इसने चौथे दिन 7 करोड़ रुपये शानदार कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी अब धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। धनुष और कृति सेनॉन स्टारर ने 4 दिनों में 59 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह कमाई 70 करोड़ रुपये के पार हो गई है। इस मूवी में प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनॉन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के माध्यम से भी बता सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article