बॉक्स ऑफिस

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: औंधे मुंह गिरी रणदीप हुड्डा की फिल्म, खाते में आए महज इतने रुपये

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका अदा की है। हैरत की बात तो यह है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद खराब दिखी।

Image

स्वातंत्र्य वीर सावरकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने जहां वीर सावरकर की भूमिका अदा की है तो वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने उनकी पत्नी यमुनाबाई सावरकर का रोल निभाया है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है, जिसका ट्रेलर देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि इसे सिनेमाघरों में ज्यादा भाव नहीं मिला।

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) की एडवांस बुकिंग भी बड़े पैमाने पर नहीं हुई थी। इसका असर फिल्म की ओपनिंग पर भी पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' पहले दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रणदीप हुड्डा की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की ऑक्युपेंसी मात्र 15 प्रतिशत ही दर्ज की गई, जो कि मूवी के कलेक्शन के लिए अच्छी बात नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में इसकी क्या कमाई होती है, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

रणदीप हुड्डा ने डायरेक्ट की है 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'

बता दें कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने न केवल मुख्य भूमिका अदा की है, बल्कि उन्होंने फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। ऐसे में ये मूवी रणदीप हुड्डा की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी। फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना 26 किलो वजन भी कम किया था। उनका अवतार देख हर कोई हैरान था। मूवी को मिले रिव्यू की बात करें तो रणदीप हुड्डा ने अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इसकी कहानी लोगों को खासा इंप्रेस नहीं कर पाई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article