Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए देखते हैं जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई की ये रिपोर्ट।
दूसरे दिन गिरा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का कलेक्शन
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक बार फिर से अपनी कमाई की वजह से खबरों में है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबक जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की रोमांटिक फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कुल कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट
शशांक खेतान (Shashank Khaitan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ मनीष पॉल (Maniesh Paul), रोहित सराफ (Rohit Saraf), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है।
