बॉक्स ऑफिस

Border 2 Opening Weekend: सनी देओल की मूवी के सामने धुरंधर-छावा ने टेके घुटने, बना डाला नया रिकॉर्ड

Border 2 opening Weekend Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच फिल्म की कमाई को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि मेकर्स खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

Image

pic credit- movie posters

Border 2 opening Weekend Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हर दिन ये मूवी कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रही है। सनी देओल की फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। चंद दिनों में ही फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म की कमाई को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि मेकर्स खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

बॉर्डर 2 ने मचाया तहलका

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और पहले वीकेंड में पिछले साल की सुपरहिट 'धुरंधर' से भी ज्यादा कमाई कर ली है। आदित्य धर की 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार थे, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने पहले तीन दिनों में उससे आगे निकल गई है। तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 32.10 करोड़, शनिवार को 40.59 करोड़ और रविवार को 57.20 करोड़ की कमाई की, जिससे वीकेंड टोटल 129.89 करोड़ नेट हो गया। वहीं 'धुरंधर' ने पहले वीकेंड में 106.5 करोड़ कमाए थे। वहीं बॉर्डर 2 ने विक्की कौशल की फिल्म छावा को भी पछाड़ दिया है। 'बॉर्डर 2' ने पहले वीकेंड में 'धुरंधर' और छावा से ज्यादा कमाई की और दिन-ब-दिन ग्रोथ भी बेहतर रही। लेकिन 'धुरंधर' की असली ताकत उसकी लंबी दौड़ थी, जो हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनकर 833.4 करोड़ नेट तक पहुंची। 'बॉर्डर 2' अभी सिर्फ तीन दिन पुरानी है, इसलिए असली मुकाबला अब शुरू हुआ है।

बॉर्डर 2 में नजर आ रहे हैं ये सितारे

बताते चलें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन भी बॉर्डर 2 मोटी कमाई कर सकती है। आज सभी की नजरें फिल्म पर टिकी हुई है। मालूम हो कि बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, परमवीर चीमा, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। देशभक्ति, एक्शन और इमोशंस से भरी इस मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article