बॉक्स ऑफिस

Border 2 Advance Booking: कब शुरू होगी बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग, सनी देओल ने वीडियो शेयर कर बताया डेट

Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने सबका दिल जीत लिया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी।

Image

pic credit- border 2 film

Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने मिलकर पाकिस्तान को साल 1971 के जंग में धूल चटाई थी। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

इस दिन से शुरू होगी बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बॉर्डर 2 का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सनी देओल, पाकिस्तानियों को सबक सीखाते नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी को शुरू होगी। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी होगी। जानकारों का ये मानना है कि पहले दिन फिल्म बॉर्डर 2 अच्छी ओपनिंग ले सकती है।

बॉर्डर 2 के ट्रेलर को लोगों ने किया पसंद

बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। एक यूजर ने ट्रेलर को देखने के बाद लिखा, 'भारत जिंदाबाद सनी देओल ने गर्दा उड़ा दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शेर बूढ़ा हो सकता है लेकिन दहाड़ना नहीं भूलता।' इसी तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। ट्रेलर में सनी देओल कहते हैं, 'तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं। सनी देओल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साल 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article