बॉक्स ऑफिस

Stree 2 ने तोड़ा 11 साल पुराना चेन्नई एक्सप्रेस का ये रिकॉर्ड!! रिलीज से पहले मचाया धमाल

Stree 2 Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस मूवी ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब खबर ये सामने आई है कि स्त्री 2, चेन्नई एक्सप्रेस को भी टक्कर देने वाली है।

Image

MixCollage-14-Aug-2024-04-58-PM-5347

Stree 2 is Breaking Record: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस मूवी मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब ही लोगों ने फिल्मों को देखने का मूड बना लिया था। इस वजह से ही स्त्री 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बॉलीवुड मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें ये बताया गया है कि ये मूवी 11 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

चेन्नई एक्सप्रेस को टक्कर देगी स्त्री 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के अबतक 2 लाख टिकट्स बिक चुके हैं। वहीं बात करें अगल पेड प्रीव्यू की तो इस मामले में भी फिल्म ने झंडे गाड़ दिए है। जानकारी के मुताबिक करीब 60 हजार टिकट्स रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के लिए बिक चुके हैं। ऐसे में ये मूवी इस मामले में शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं मूवी को लेकर ये बताया जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। लोग ये दावा कर रहे हैं कि स्त्री 2 पहले दिन पर 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली है।

स्त्री 2 के लिए स्टार कास्ट ने ली इतनी फीस

बताते चलें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के लिए राजकुमार राव ने करीब 5-6 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं श्रद्धा कपूर ने भी इतनी ही फीस ली हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि फिल्म में वरुण धवन कैमियो करने वाले हैं। इसके लिए एक्टर ने मोटी रकम लिए हैं। मालूम हो कि स्त्री 2 को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article