बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Day 1: स्त्री 2 ने पहले दिन गदर 2 और टाइगर 3 को दिखाया ठेंगा, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Stree 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर गदर 2 और टाइगर 3 जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

stree 2 box officee

Stree 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 कल यानी 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। पहले से ही इस मूवी का बज बना हुआ था। ऐसे रिलीज होने के साथ स्त्री 2 हर जगह छा गई। लोग ये दावा कर रहे थे कि बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार और श्रद्धा कपूर धमाल मचाने वाली है। इस बीच स्त्री 2 के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर भी कई फिल्मों को ठेंगा दिखा दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पहले दिन इस मूवी ने क्या कमाल किया है।

स्त्री 2 ने पहले दिन मचाया धमाल

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने पहले दिन ही गर्दा उड़ा दिया है। फर्स्ट डे पर स्त्री 2 ने कई फिल्मों को धूल चटा दी है। जो शुरुआती आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक, इस मूवी ने ओपनिंग डे पर टोटल 54.35 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में पहले दिन ही फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 और सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब लोगों का ये मानना है कि आने वाले दिनों में स्त्री 2 धांसू कमाई करने वाली है।

इन 2 फिल्मों का हुआ बुरा हाल

बीते दिन अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही इन 2 फिल्मों का बुरा हाल हो जाएगा। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। तो वहीं वेदा ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में स्त्री 2 के सामने इन दोनों ने ही घुटने टेक दिए हैं। बताते चलें कि स्त्री 2 में अक्षय कुमार ने धांसू कैमिया है, जिस वजह से लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article