बॉक्स ऑफिस

Sitaare Zameen Par Box office Day 1 Prediction: निराशाजनक रहेगी आमिर खान स्टारर की ओपनिंग, कमाएगी केवल इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। आइए जानते हैं कि फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहता है।

Image

Sitaare Zameen Par Box office Day 1

Sitaare Zameen Par Box office Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) कल यानी 20 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस फिल्म के माध्यम से आमिर खान अपने फैन्स को एंटरटेन करने जा रहे हैं। आमिर खान की ये स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। यह मूवी स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) को पहली बार बड़े परदे पर बास्केटबॉल के कोच का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। हैरानी की बात यह है कि एडवांस बुकिंग से हुई कमाई को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि 'सितारे जमीन पर' की ओपनिंग निराशाजनक रहने वाली है।

Sacnilk के मुताबिक आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' ने ओपनिंग डे के लिए अभी तक केवल 99.74 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस मूवी की अब तक 38, 770 टिकिट्स ही बेची गई हैं। हैरानी की बात यह है कि बड़ी सिटीज में 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। अगर फिल्म का कलेक्शन इतने रहता है कि इस मूवी को अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से तगड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है।

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनकर तैयार हुई आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में जेनेलिया डिसूजा को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित कई कलाकार दिलचस्प भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article