बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Day 1: डबल डिजिट में ओपनिंग करेगी अजय देवगन की 'शैतान', धरा रह जाएगा अक्षय-शाहिद का रिकॉर्ड

Shaitaan Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका सरवनन की मूवी 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और लोगों की एक्साइटमेंट देख कहा जा सकता है कि ये मूवी डबल डिजिट में ओपनिंग करने वाली है।

Image

'शैतान' ओपनिंग पर कर सकती है इतनी कमाई

Shaitaan Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। इस बार उन्होंने 'शैतान' (Shaitaan) के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री मारी है, जिसमें उनके साथ आर माधवन (R Madhavan), ज्योतिका सरवनन और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'शैतान' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों से हो रही थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 'शैतान' डबल डिजिट में ओपनिंग करने वाली है।

'शैतान' (Shaitaan) की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की मूवी डबल डिजिट से अपना खाता खोलेगी। फिल्म पहले दिन 12 से 13 करोड़ रुपये कमा सकती है। हालांकि महाशिवरात्री के इस खास मौके का 'शैतान' पर कुछ असर पड़ सकता है और मूवी की कमाई में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' वीकेंड पर 40 करोड़ रुपये तक कमा सकती है।

बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'शैतान' (Shaitaan) की एडवांस में लाखों टिकट बिक चुकी है। खबर के अनुसार पूरे भारत में मूवी की 1,76,875 टिकट एडवांस में बिकी हैं, जिससे रिलीज से पहले ही मूवी ने 4.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं 'शैतान' के बजट की बात करें तो मूवी 60 से 65 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। हालांकि लोगों की एक्साइटमेंट देखकर कहा जा सकता है कि मूवी एक सप्ताह के अंदर-अंदर ही इसे कवर कर लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article