बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Day 5: अजय देवगन स्टारर ने की बजट से ज्यादा कमाई, खुशी से झूम उठे निर्माता

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) वीक डेज में भी अपना दम दिखाने में सफल रही है। इस फिल्म ने 5 दिनों के अंदर ही अपने बजट से ज्यादा कमाई कर निर्माताओं को खुश कर दिया है। आइए देखें फिल्म मंगलवार के दिन कितने रुपये कमाए हैं।

Image

Shaitaan Box office

Shaitaan Box Office Day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने अब तक अपने करियर में एक्शन से लेकर रोमांटिक सहित सभी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में निर्माताओं ने अजय देवगन स्टारर की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को सिनेमाघरों में पेश किया। इस फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) भी हैं, जो नेगेटिव रोल में हैं। 'शैतान' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और यह फिल्म अभी भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि 5 दिनों के अंदर 'शैतान' अपने बजट से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म ने 5वें दिन यानी मंगलवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबर किया है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' वीक डेज में भले ही कम कमाई कर रही है लेकिन निर्माताओं की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। इस फिल्म ने 5 दिनों के अंदर बजट में लगी लागात को पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन स्टारर 'शैतान' ने मंगलवार को 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दूसरे वीकेंड खत्म होते-होते 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज भी नहीं है, जो 'शैतान' (Shaitaan) को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे सके। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योतिका भी हैं, जो अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article