Sam Bahadur box office Day 13: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को विक्की कौशल स्टारर देखने के बाद काफी पसंद आई और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ भी की। 'सैम बहादुर' को अच्छे रिव्यू मिलने की वजह से यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इसे में अब फिल्म के 13वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कछुए की तरह कमाई कर रही है लेकिन निर्माताओं की उम्मीद है कि ये 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई के आंकड़ो में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म की टोटल कमाई 63.30 करोड़ रुपये हो गई है।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल ने इंडियन आर्मी की पहले फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी के रूप में दिखाई दे रही हैं। 1 दिसंबर के दिन विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर लिया है।
