बॉक्स ऑफिस

Sam Bahadur Box Office Collection Day 18: सैम बहादुर को लगा भारी झटका, 18वें दिन की कमाई देख टूट गया विक्की कौशल का सपना?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2023, 08:19 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 18 Early Trends: थल सेना के पूर्व चीफ सैम मानेकशॉ की बायॉपिक सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई एक दम से गिरती नजर आ रही है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sam Bahadur Box Office Collection Day 18

Sam Bahadur Box Office Collection Day 18 Early Trends: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। हालांकि इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से फिलहाल सैम बहादुर काफी दूर नजर आ रही है।दुनियाभर में विक्की की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने एक बड़े ही बेहतरीन अंदाज में दर्शकों को थल सेना के पूर्व चीफ सैम मानेकशॉ की कहानी को दिखाया है। सैम बहादुर में एक दमदार कहानी के साथ ही एक्टर्स द्वारा बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब और भी गिरती जा रही है। तीसरे वीकेंड के बाद अब सोमवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

विक्की की सैम बहादुर को भी दर्शकों ने अपनाया तो है, हालांकि फिल्म एनिमल की तुलना में सैम बहादुर को काफी कम ही देखने जा रहे हैं। आइए फिल्म के 18वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sam Bahadur ने 18वें दिन की इतनी कमाई

Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 18वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो रिलीज के बाद सैम बहादुर के लिए अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 78 करोड़ के पार पहुंच गई है। सैम बहादुर ने तीसरे वीकेंड पर एक अच्छा स्पीड दिखाई थी, जो अब अचानक से थमती नजर आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article