Sam Bahadur Box Office Collection Day 17 Early Trends: सैम बहादुर (Sam Bahadur) बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चलते हुए रेस में धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस फिल्म को दुनियाभर में काफी सराहा जा रहा है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। सैम बहादुर से पहले मेघला, राजी जैसी सुपरहिट फिल्म भी बना चुकी है, जिसमें विक्की कौशल के साथ ही आलिया भी नजर आई थीं। जिसके बाद अब मेघला की फिल्म सैम बहादुर को भी दर्शकों ने फुल नंबर दे दिए हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है, जिसकी एक बड़ी वजह एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश भी है, जिसका सैम बहादुर को भारी नुकसान पहुंचा है।
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल परफॉर्मेंस की जमकर सराहना हो रही है। एनिमल के साथ ही विक्की की सैम बहादुर को भी दर्शकों ने अपनाया है। आइए फिल्म के 17वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
विक्की की सैम बहादुर ने 17वें दिन दिखाया दम
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 17वें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 76 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। सैम बहादुर ने तीसरे वीकेंड पर भी ठीक ठाक कमाई कर ली है। एनिमल के मुकाबले यह कम है, हालांकि फिल्म को फ्लॉप नहीं बताया जा सकता है।
