Sam Bahadur Box Office Collection Day 12 Early Trends: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। एनिमल जैसी धमाकेदार फिल्म से टक्कर लेने के बावजूद भी सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते फिल्म को थोड़ा नुकसान होता जरूर दिख रहा है, हालांकि सोशल मीडिया पर विक्की कौशल परफॉर्मेंस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। फिल्म के लिए विक्की कौशल को नेशनल अवॉर्ड का भी दावेदार अभी से ही माना जा रहा है।
सैम बहादुर ने अपनी कमाई से यह सिद्ध कर दिया है कि अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चलने से कोई नहीं रोक सकता है। एनिमल की कमाई को टक्कर देते हुए अब फिल्म का कलेक्शन 70 करोड़ पार चला गया है। आइए अब फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Sam Bahadur ने 16वें दिन की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 71 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। सैम बहादुर में विक्की ने अपने करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होना फिलहाल मूवी के लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
