बॉक्स ऑफिस

Animal Box Office Collection Day 16: 500 करोड़ी बनते-बनते रह गई एनिमल, बॉक्स ऑफिस पर जारी है जबरदस्त कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2023, 08:37 AM IST

Animal Box Office Collection Day 16 early trends: एनिमल (Animal) ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपना जल्वा जारी रखा है। रिलीज के 16 दिनों बाद भी फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ है, फिल्म अब तीसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है, आइए बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Animal Box Office Collection Day 16

Animal Box Office Collection Day 16 early trends: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई कर ली है। पहले और दूसरे वीकेंड में धमाकेदार कमाई के बाद अब तीसरे वीकेंड में भी एनिमल ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ग्रोसर बन गई है। देशभर में जबरदस्त कमाई के साथ ही फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड भी खूब पैसा बटोर लिया है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने हैरान कर देने वाली कमाई की है, हालांकि बावजूद इसके फिल्म 500 करोड़ कल्ब में शामिल होने से चूक गई है।

एनिमल के 16वें दिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी अब सामने आ रहे हैं, इन आंकड़ों से साफ हो गया है कि किसी भी हालत में फिल्म आज रविवार को 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी।

एनिमल ने 16वें दिन की इतनी कमाई

Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 16वें दिन 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 498 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब फिल्म आज रविवार को किसी भी हालत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी और ऐसा करने वाले एनिमल सिर्फ तीसरे बॉलीवुड फिल्म होगी।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article